Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

कनाडा में अब इस पंजाबी सिंगर के घर पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

October 29, 2025

कनाडा में अब इस पंजाबी सिंगर के घर पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

इंटरनेशनल डेस्क: कनाडा में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस मामले की जिम्मेदारी कथित रूप से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य गोल्डी ढिल्लों ने ली है। गोल्डी ने कहा कि पंजाबी गायक चन्नी नट्टन के घर के बाहर जो फायरिंग हुई है। उसके पीछे की वजह सरदार खेहरा है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा- सत श्री अकाल! मैं गोल्डी ढिल्लों (लॉरेंस बिश्नोई गैंग) बोल रहा हूं, जो कल गायक चन्नी नट्टन के घर पर फायरिंग हुई थी, उसका कारण सरदार खेहरा है, जो भी सिंगर आगे चलकर सरदार खेहरा के साथ कोई काम या संबंध रखेगा, वह अपने नुकसान के लिए खुद जिम्मेदार होगा, क्योंकि सरदार खेहरा को हम आगे भी जानी-मानी नुकसान पहुंचाएंगे। चन्नी नट्टन से हमारी कोई निजी दुश्मनी नहीं है।

ये भी पढ़ें: ब्राजील में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ड्रग माफिया पर ऑपरेशन में 64 की मौत, संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता


सोशल मीडिया और ऑनलाइन कबूलनामे

कई घटनाओं की जिम्मेदारी और धमकियाँ सोशल मीडिया के जरिए ही सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में तीन लोगों महिंदर सरन दिलाना, राहुल रिनाऊ और विक्की पहलवान ने दावा किया था कि उन्होंने एक शख़्स पर गोली चलाई। उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति को पेट में गोली लगी है और अगर वह नहीं समझा तो अगली बार उसे खत्म कर दिया जाएगा। इन बयानबाज़ियों से कनाडा में सक्रिय कुछ भारतीय गिरोहों की हिंसक कार्रवाइयों की लड़ी का संकेत मिलता है। इन ऑनलाइन कबूलनामों और धमकियों ने स्थानीय समुदाय और कलाकारों के बीच भय का माहौल बना दिया है।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पूजा के बाद वासुदेव घाट पर किया सफाई अभियान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें