Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत के पहले जत्थे के आधिकारिक तीर्थयात्रियों की शीत्सांग यात्रा संपन्न

July 1, 2025

भारत के पहले जत्थे के आधिकारिक तीर्थयात्रियों की शीत्सांग यात्रा संपन्न

इंटरनेशनल डेस्क। वर्ष 2025 भारत के पहले जत्थे के आधिकारिक तीर्थयात्रियों की टी पार्टी 30 जून को चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के शिकाजे शहर में आयोजित हुई। इस बैठक में तीर्थयात्रियों के पाँच प्रतिनिधियों ने अपनी यात्रा का अनुभव साझा किया। बता दें कि शीत्सांग में स्थित कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील तिब्बती बौद्ध धर्म और हिंदु धर्म समेत अनेक धर्मों के अनुयायियों के लिए पवित्र स्थल है। इस साल भारत के पहले जत्थे के आधिकारिक यात्रियों की संख्या 39 है। वे 20 जून को शिकाजे शहर के नाथुला दर्रे से चीन में दाखिल हुए और 1 जुलाई को अपनी यात्रा पूरी कर वापस लौट गये।

इस बैठक में तीर्थयात्री शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि वे इस तीर्थयात्रा के लिए चीन सरकार और भारतीय सरकार की संयुक्त कोशिशों के लिए आभारी हैं। उनके लिए यह शांति दिलाने वाला अनुभव है। तीर्थयात्री मेघना भुजिया ने कहा कि हम चीनी पक्ष को संपूर्ण रसद गारंटी और आवास व भोजन की सभी सुविधाओं समेत संस्थापन के लिए धन्यवाद देते हैं। हमारी तीर्थयात्रा आरामदायक और सुविधाजनक रही। हमारी टीम में कुछ लोग पहले आये थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान संस्थापन में बड़ा सुधार आया है।

शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के वैदेशिक मामले कार्यालय के उप निदेशक ल्योलिन ने कहा कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान चीन और भारत की मैत्रीपूर्ण आवाजाही का प्रत्यक्ष प्रतिबिंब है। भारत की आधिकारिक तीर्थयात्रा की बहाली चीन द्वारा भारतीय जनता के प्रति मैत्री दर्शाने और उनकी धार्मिक भावना का ख्याल रखने के लिए किया गया विशेष इंतजाम है। इसके साथ यह बाहरी दुनिया के लिए चीन भारत सम्बंध के सुधार का सकारात्मक संकेत भी है। चीनी पक्ष ने तीर्थयात्रा के रास्ते व संस्थापन के सुधार व रखरखाव के लिए बड़ी पूंजी व श्रमिक शक्ति लगायी और रसद व सुरक्षा गारंटी में बड़ी कठिनाइयां दूर कीं, जिसने भारतीय जनता के लिए चीनी पक्ष की सद्भावना जाहिर की। हम पहले जत्थे की आधिकारिक तीर्थयात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर बधाई देते हैं। उम्मीद है कि आप लोग वापस लौटकर अपने दोस्तों के साथ अपना अनुभव साझा करेंगे और चीनी पक्ष की मित्रता व सद्भावना को अपने साथ ले जाएंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)       

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें