Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

ल्हासा से पोखरा तक पहली सीधी उड़ान पूरी 

April 1, 2025

ल्हासा से पोखरा तक पहली सीधी उड़ान पूरी 

हिमालय एयरलाइंस ने 31 मार्च को ल्हासा से नेपाल के पोखरा तक अपनी नियमित सीधी उड़ान की पहली उड़ान पूरी की। चीन और नेपाल से 107 यात्रियों को लेकर पहली उड़ान उसी दिन पोखरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। जनवरी 2023 में हवाई अड्डे के चालू होने के बाद से यह पहली अंतर्राष्ट्रीय सीधी उड़ान थी। वापसी की उड़ान 1 अप्रैल की सुबह रवाना होगी।

नेपाल स्थित चीनी राजदूत छेन सोंग ने पहली उड़ान समारोह में भाषण देते हुए कहा कि चीन की मदद से पोखरा के लोगों का एक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने और हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने का सपना साकार हो गया है, जो “चीन-नेपाल मैत्री और नेपाल की विकास ज़रूरतों के प्रति चीन के उच्च ध्यान को दर्शाता है।”

समारोह में नेपाल के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री चौधरी ने भाषण देते हुए पोखरा में योगदान के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि हिमालय एयरलाइंस भविष्य में अपनी साप्ताहिक राउंड-ट्रिप उड़ानों को दैनिक उड़ानों में बदल देगा। हिमालय एयरलाइंस में चीन और नेपाल द्वारा संयुक्त रूप से निवेश किया गया है और इसका मुख्यालय काठमांडू में है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- आज पाकिस्तान जाएंगे 2840 सिख श्रद्धालु, अकेली महिला को नहीं दिया गया वीजा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें