Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन द्वारा निर्मित बांग्लादेश पावर ग्रिड परियोजना की पहली लाइन शुरू 

February 10, 2024

चीन द्वारा निर्मित बांग्लादेश पावर ग्रिड परियोजना की पहली लाइन शुरू 

चीनी उद्यम द्वारा शुरू की गई बांग्लादेश राष्ट्रीय पावर ग्रिड उन्नयन और नवीनीकरण परियोजना की पहली लाइन को आधिकारिक तौर पर 8 फरवरी को परिचालन में लाया गया, जिससे उत्तरी बांग्लादेश के राजशाही डिविज़न में पावर ग्रिड की ट्रांसमिशन क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार हुआ।

बता दें कि परियोजना के दायरे में बांग्लादेश के राष्ट्रीय ग्रिड निगम के अधिकार क्षेत्र में लगभग 99 सब-स्टेशन और लगभग 1,000 किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइनों का निर्माण, विस्तार, उन्नयन और परिवर्तन शामिल है।

परियोजना के संचालन में आने और बिजली वितरित करने के बाद, यह बांग्लादेश पावर ग्रिड में प्रभावी ढंग से सुधार करेगा, पावर ग्रिड को 132 केवी और 230 केवी रिंग नेटवर्क के बंद लूप प्राप्त करने में सक्षम होगा, और बांग्लादेश पावर ग्रिड स्थिर संचालन और ट्रांसमिशन हानि में कमी का लक्ष्य हासिल करेगा।

आंकड़ों के अनुसार, अब तक, चीनी-वित्त पोषित उद्यमों ने बांग्लादेश में 9,038 मेगावाट से अधिक क्षमता वाले बिजली स्टेशनों के निर्माण में भाग लिया है, जो बांग्लादेश में कुल स्थापित क्षमता का लगभग 35 फीसदी है। यह बांग्लादेश के तीव्र आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए स्थिर बिजली आपूर्ति की गारंटी प्रदान करता है।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें