Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में मौसम रडार से लैस पहला अपतटीय बूस्टर स्टेशन स्थापित

August 17, 2025

चीन में मौसम रडार से लैस पहला अपतटीय बूस्टर स्टेशन स्थापित

16 अगस्त को चीन ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की, जब देश का पहला मौसम रडार से लैस अपतटीय बूस्टर स्टेशन त्रि-घाटी ग्रुप की च्यांगसू ताफ़ेंग 800 मेगावाट अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजना में स्थापित किया गया। यह अत्याधुनिक सुविधा समुद्री मौसम की निगरानी और अपतटीय पवन फ़ार्मों के कुशल संचालन के लिए एक नया और एकीकृत मॉडल प्रस्तुत करती है।

किसी भी अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजना के “हृदय” के रूप में, यह बूस्टर स्टेशन पवन टर्बाइनों और तटवर्ती नियंत्रण केंद्र के बीच एक केंद्रीय कड़ी का काम करता है, जो बिजली और सूचना के संचरण को सुनिश्चित करता है। त्रि-घाटी ग्रुप ने च्यांगसू प्रांतीय मौसमी ब्यूरो के साथ मिलकर “संयुक्त डिज़ाइन, समकालिक निर्माण और समग्र उत्थापन” की अभिनव विधि अपनाई। इस सहयोगात्मक प्रयास से मौसम रडार को बूस्टर स्टेशन के साथ एकीकृत किया गया, जिससे लागत में 30% और निर्माण अवधि में 50% की कमी आई।

इस समुद्री मौसम रडार में देश की सबसे उन्नत दोहरे ध्रुवीकरण एस-बैंड प्रौद्योगिकी का उपयोग किया गया है, जिसकी उच्च-परिशुद्धता का पता लगाने की क्षमता 62.5 मीटर तक है। इसका निगरानी दायरा 230 किलोमीटर के समुद्री क्षेत्र को कवर करता है, जो विशाल और गहरे समुद्र में “आसमानी आँख” स्थापित करने के समान है। यह रडार मौसम के बदलावों को सटीक रूप से समझने में मदद करेगा और चीन के अपतटीय पवन ऊर्जा समूहों, समुद्री मत्स्य पालन, और समुद्री नौवहन में मौसम संबंधी आपदाओं की पूर्व चेतावनी के लिए एक नया उदाहरण पेश करेगा, जिससे समुद्री अर्थव्यवस्था के उच्च-गुणवत्ता वाले विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

ये भी पढ़ें : सड़क के गड्ढे भी अच्छे होतें है! जानें कैसे एंबुलेंस में पड़ी ‘ब्रेन डेड’ घोषित महिला हुई जिंदा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें