Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी कंपनी द्वारा निर्मित दक्षिण एशिया में पहली पानी के नीचे सुरंग यातायात शुरू

October 29, 2023

चीनी कंपनी द्वारा निर्मित दक्षिण एशिया में पहली पानी के नीचे सुरंग यातायात शुरू

बांग्लादेश में कर्णफुली नदी सुरंग परियोजना को आधिकारिक तौर पर 28 अक्तूबर को यातायात शुरू हुआ। यह चीन संचार निर्माण कंपनी लिमिटेड द्वारा निर्मित और चीनी रोड एंड ब्रिज इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित की गई दक्षिण एशिया की पहली पानी के नीचे की सुरंग है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और बांग्लादेश स्थित चीनी राजदूत याओ वेन ने यातायात शुरू होने के समारोह में भाग लिया।
कर्णफुली नदी भूमिगत सुरंग परियोजना का निर्माण 5 दिसंबर, 2017 को शुरू हुआ। यह किसी चीनी उद्यम द्वारा निर्मित की गई पहली विदेशी बड़े व्यास वाली पानी के नीचे ढाल सुरंग परियोजना है। यह परियोजना चटगांव शहर में कर्णफुली नदी के मुहाने पर स्थित है, जिसकी कुल लंबाई 9.3 किलोमीटर है।
परियोजना प्रबंधक यू जिंगथाओ ने कहा कि सुरंग का डिजाइन और निर्माण पूरी तरह से चीनी तकनीक, चीनी मानकों और चीनी उपकरणों से किया गया है। बांग्लादेश के सड़क परिवहन और पुल मंत्री कादिर ने हाल ही में कहा कि कर्णफुली नदी सुरंग की यातायात शुरू होना एक “बड़ी उपलब्धि” है। यह दर्शाता है कि बांग्लादेश ने पानी के नीचे सुरंगों के युग में प्रवेश किया है और बांग्लादेश में परिवहन विकास के एक नए युग की शुरुआत की है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें