Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व मौसम विज्ञान संगठन की पहली महिला महासचिव ने पदग्रहण किया

January 5, 2024

विश्व मौसम विज्ञान संगठन की पहली महिला महासचिव ने पदग्रहण किया

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने 4 जनवरी को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अर्जेंटीना की सेलेस्टे साउलो 2024 की 1 जनवरी से विश्व मौसम विज्ञान संगठन के महासचिव के रूप में कार्यरत हैं, जो संगठन की पहली महिला महासचिव और पहली दक्षिण अमेरिकी देश से महासचिव बनीं।

साउलो ने 2014 से अर्जेंटीना की राष्ट्रीय मौसम विज्ञान सेवा के निदेशक के रूप में कार्य किया था और विश्व मौसम विज्ञान संगठन की पहली उपाध्यक्ष थीं। जून 2023 में, उन्हें विश्व मौसम विज्ञान कांग्रेस में इस संगठन की नई महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि साउलो विश्व मौसम विज्ञान संगठन का विजन पूरा करने का मार्गदर्शन करेंगी, और सभी देशों को, विशेष रूप से सबसे संवेदनशील देशों को, चरम मौसम, जलवायु परिवर्तन और अन्य पर्यावरणीय घटनाओं के प्रति अधिक लचीला बनाएंगी। वह वैज्ञानिक उपलब्धियों को समाज की अच्छी सेवा में लाने के लिए मौसम विज्ञान संगठन के प्रयासों का भी नेतृत्व करेंगी।

साउलो ने कहा कि “जलवायु परिवर्तन हमारे समय का सबसे बड़ा वैश्विक खतरा है, और बढ़ती असमानता इसके प्रभाव को बढ़ा रही है। ग्लोबल साउथ से आने के कारण, मैं दृढ़ता से जानती हूं कि सबसे कमजोर लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता देने के लिए और अधिक प्रयास करने की जरूरत है। “

विश्व मौसम विज्ञान संगठन के पिछले महासचिव पेटेरी तालस फिनलैंड से हैं और उनका कार्यकाल 2023 के अंत में समाप्त हुआ।

 (साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें