Site icon Dainik Savera Times

इंडोनेशिया में ट्रेन-बस की टक्कर में पांच लोगों की मौत, 15 घायल

जकार्ता: इंडोनेशिया के दक्षिण सुमात्रा प्रांत में रविवार को ट्रेन और बस की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गये। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दक्षिण सुमात्रा प्रांत के पूर्वी ओगन कोमेरिंग उलु रीजेंसी में एक क्रॉसिंग पर स्थानीय समयानुसार अपराह्न करीब 13:10 बजे यह हादसा हुआ

Exit mobile version