Site icon Dainik Savera Times

मकाओ में चीन में वापसी की 26वीं वर्षगांठ मनाने के लिए झंडा फहराने का समारोह और पार्टी का आयोजन

26th anniversary return to China

26th anniversary return to China

चीन के मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार ने 20 दिसंबर को चीन में वापसी की 26वीं वर्षगांठ मनाने के लिए झंडा फहराने का समारोह और पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के प्रमुख प्रशासक सैम होउ फाई ने भाषण देते हुए कहा कि मकाओ राष्ट्रपति शी चिनफिंग के अहम आदेश के अनुसार देश की विकास रणनीति से ज़्यादा सक्रिय रूप से जुड़ेगा और मकाओ की तीसरी पंचवर्षीय योजना अच्छे से बनाकर कार्यान्वित करेगा।

सैम होउ फाई ने कहा कि मकाओ हर समय राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने के लिए तैयार है। साफ, कुशल और सक्रिय सेवा-उन्मुख सरकार बनाने के लिए मकाओ लोक प्रशासन सुधार को दृढ़ता से बढ़ावा देगा, आधुनिक कानूनी प्रणाली का निर्माण करेगा और शासन प्रभावशीलता को व्यापक तौर पर उन्नत करेगा।

सैम होउ फाई ने कहा कि नए साल में मकाओ की सरकार नागरिकों को प्राथमिकता देते हुए सटीकता से नीति लागू करेगी, निवासियों के रोजगार अधिकारों पर ध्यान देने के साथ इनकी रक्षा करेगी और सामाजिक सुरक्षा व सामाजिक सेवा मजबूत करेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version