Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में विदेशी मुद्रा भंडार 32 खरब डॉलर के पार

January 7, 2024

चीन में विदेशी मुद्रा भंडार 32 खरब डॉलर के पार

चीनी विदेशी मुद्रा प्रबंध ब्यूरो के अनुसार पिछले साल दिसंबर में प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं की मौद्रिक नीतियों और अपेक्षाओं जैसे कारणों से अमेरिकी डॉलर के सूचकांक में गिरावट आयी।

साथ ही, वैश्विक वित्तीय परिसंपत्ति की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। विनिमय दर के रूपांतरण और परिसंपत्ति मूल्य के परिवर्तन आदि तत्वों की व्यापक भूमिका से उसी महीने में चीन में विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई।

इसके अलावा, चीनी विदेशी मुद्रा प्रबंध ब्यूरो ने यह भी कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है। उच्च गुणवत्ता वाले विकास को ठोस रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे चीन में विदेशी मुद्रा भंडार के पैमाने में स्थिर बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें