Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

आपूर्ति श्रृंखला पर विदेशी व्यापारियों का विश्वास मजबूत

June 29, 2026

आपूर्ति श्रृंखला पर विदेशी व्यापारियों का विश्वास मजबूत

चौथा चीन अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला संवर्धन एक्सपो (CISCE) 22 से 26 जून तक पेइचिंग में आयोजित हुआ। इसमें 600 से अधिक उद्यमों और विदेशी सरकारी प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया। उनकी नजर में चीन की आपूर्ति श्रृंखला न सिर्फ विभिन्न देशों के बाजारों को जोड़ती है, बल्कि द्विपक्षीय व बहुपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक सहयोग के लिए विशाल संभावना देती है।

निकारागुआ के राष्ट्रपति के सलाहकार लॉरेनो ओर्टेगा मुरिलो ने कहा कि हमने पहली बार CISCE में भाग लिया और यह आखिरी बार नहीं होगा। आशा है कि हर साल हम CISCE में भाग ले सकते हैं। चीन और निकारागुआ के बीच कई सहयोग परियोजनाएं लागू हो रही हैं। बहुत से चीनी उद्यम निकारागुआ में व्यापार कर रहे हैं। हमें निकारागुआ में निर्मित हो रही परियोजनाओं की आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता सुनिश्चित करनी होगी। यह CISCE में हमारी भागीदारी का मुख्य कारण है।

सर्बिया की व्यापार मंत्री जगोडा लाज़ारेविक ने कहा कि बुद्धिमान आपूर्ति श्रृंखला जैसा कि आधुनिक विनिर्माण, औद्योगिक रोबोट और कई अत्याधुनिक नई प्रौद्योगिकी में चीन दुनिया में आगे है। सर्बिया समेत अन्य देशों को न सिर्फ पीछा करना होगा, बल्कि सीखना भी होगा।

चीन स्थित ऑस्ट्रेलिया के वाणिज्यिक दूत डोमिनिक ट्रिनिटी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने मुख्य अतिथि देश के रूप में चौथे CISCE में भाग लिया। हम यह सूचना देना चाहता है कि ऑस्ट्रेलिया न केवल उच्च गुणवत्ता वाले स्वच्छ और हरित उत्पाद दे सकता है, बल्कि आपूर्ति श्रृंखला में चीन का विश्वसनीय साझेदार भी है।

चीन में जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स के बोर्ड के सदस्य ओलिवर ओहम्स ने कहा कि चीन में जर्मन व्यापारियों का विश्वास पिछले साल से भी ऊंचा है। चौथे CISCE ने संकेत दिया है कि विभिन्न जगतों को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर विश्वास होना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें