Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका में विमान दुर्घटना में चार की मौत

October 3, 2023

अमेरिका में विमान दुर्घटना में चार की मौत

लॉस एंजिल्स: अमेरिकी राज्य यूटा में एक छोटे विमान दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने ग्रैंड काउंटी शेरिफ कार्यालय के हवाले से बताया कि रविवार रात पूर्वी यूटा के मोआब शहर के कैन्यनलैंड्स क्षेत्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक छोटा विमान एक सुदूर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

शेरिफ कार्यालय ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, ‘दुख की बात है कि विमान के पायलट, नॉर्थ डकोटा राज्य के सीनेटर डौग लार्सन, उनकी पत्नी और उनके दो बच्चे दुर्घटना में जीवित नहीं बचे।‘ यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने एक बयान में पुष्टि की कि सिंगल इंजन पाइपर पीए-28 रविवार रात स्थानीय समयानुसार करीब 8:20 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

नॉर्थ डकोटा के गवर्नर डौग बर्गम ने सोमवार दोपहर एक बयान में कहा कि वह ‘सेनेटर डौग लार्सन, उनकी पत्नी एमी और उनके दो छोटे बेटों की मौत से बहुत दुखी हैं‘। एफएए और यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) दुर्घटना की जांच करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें