Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

तिब्बत में चार नए राष्ट्रीय जैविक कृषि उत्पाद आधार जोड़े गए

December 25, 2023

तिब्बत में चार नए राष्ट्रीय जैविक कृषि उत्पाद आधार जोड़े गए

हाल ही में चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के कृषि और ग्रामीण मामलों के विभाग ने ल्हासा शहर के छ्वूईशुई काउंटी में प्रदेश का पहला राष्ट्रीय जैविक कृषि उत्पाद आधार प्रमाणपत्र पुरस्कार समारोह आयोजित किया, जिसमें छ्वूईशुई, दांगश्योंग, लेईवुकी, और बोमी चार काउंटियों के कृषि और ग्रामीण विभागों को राष्ट्रीय प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
सूत्रों के अनुसार तिब्बत के इन चार राष्ट्रीय जैविक कृषि उत्पाद अड्डों का कुल क्षेत्रफल 2 लाख 32 हजार हैक्टेयर से अधिक है, जिससे 16 कस्बों के 40 हजार से अधिक किसानों और चरवाहों को लाभ होता है। अब तिब्बत ने सफलतापूर्वक 5 राष्ट्रीय स्तर के कृषि उत्पाद आधार स्थापित किए हैं।
छ्वूईशुई काउंटी के डिप्टी मजिस्ट्रेट डयांग ने परिचय देते हुए कहा कि जैविक कृषि के विकास का पारिस्थितिक पर्यावरण की रक्षा, कृषि उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा में सुधार, बेहतर जीवन के लिए लोगों की जरूरतों को पूरा करने, कृषि गुणवत्ता और दक्षता में सुधार को बढ़ावा देने और आय में वृद्धि पर व्यावहारिक महत्व और दूरगामी प्रभाव है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें