Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूक्रेन को मिराज लड़ाकू विमान देगा फ्रांस : Emmanuel Macron

June 7, 2024

यूक्रेन को मिराज लड़ाकू विमान देगा फ्रांस : Emmanuel Macron

खारकीवः फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि फ्रांस यूक्रेन को रूस के आक्रमण के खिलाफ देश की रक्षा में मदद करने के लिए अपने मिराज लड़ाकू विमान प्रदान करेगा। उन्होंने यह बात डी-डे आक्रमण को स्मरण करने के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के फ्रांस में विश्व नेताओं के साथ शामिल होने के बाद कहीं। फ्रांस को नाजियों के कब्जे से छुड़ाने के लिए छह जून, 1944 को नॉरमेंडी नामक स्थान पर लड़ाई शुरू हुई थी। छह जून को फ्रांस में ‘डी-डे’ के तौर पर मनाया जाता है।

जेलेंस्की पश्चिमी देशों से अधिक मदद लेने के लिए फ्रांस में थे जबकि उनकी सेना पूर्वी शहर खारकीव के निकट रूसी हमले को रोकने के लिए संघर्ष कर रही थी जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप का सबसे बड़ा संघर्ष बन गया है। मैक्रों ने फ्रांसीसी सार्वजनिक प्रसारक को बताया कि वह शुक्रवार को यूक्रेन के साथ नए सहयोग और फ्रांसीसी निर्मित लड़ाकू विमान मिराज 2005 की बिक्री की घोषणा करेंगे जिससे यूक्रेन को रूसी हमलों के खिलाफ अपनी धरती और अपने हवाई क्षेत्र की रक्षा करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेनी पायलटों को प्रशिक्षण देना भी शुरू कर देगा। उन्होंने दोहराया कि यूक्रेन को रूसी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए अपने पश्चिमी सहयोगियों द्वारा प्रदान किए गए हथियारों का उपयोग करने की अनुमति दी जानी चाहिए और उन बिंदुओं को बेअसर करना चाहिए जहां से यूक्रेन पर हमला किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें