Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Friends सीरीज एक्टर मैथ्यू पेरी का निधन, हॉट बाथ टब में मिली डेड बॉडी

October 29, 2023

Friends सीरीज एक्टर मैथ्यू पेरी का निधन, हॉट बाथ टब में मिली डेड बॉडी

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के सुपरहिट टीवी सिटकॉम सीरिज “फ्रेंड्स” के 54 साल के एक्टर मैथ्यू पेरी शनिवार को अपने घर पर मृत पाए गए। लॉस एंजिल्स टाइम्स के मुताबिक पेरी को उनके लॉस एंजिल्स स्थित घर में एक हॉट टब में बेहोश पाया गया और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

 

घटनास्थल से कोई ड्रग्स नहीं मिला है, ऐसा माना जा रहा है कि मैथ्यू की डूबने से मौत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने मैथ्यू पेरी की हत्या में किसी तरह की साजिश का अंदेशा नहीं जताया है।

 

बता दें कि पेरी को एनबीसी के बेहद लोकप्रिय “फ्रेंड्स” में चांडलर बिंग के किरदार के लिए जाना जाता था, जो 1994 से 2004 तक 10 सीज़न तक चला। खबरों की मानें तो पेरी कई सालों तक पेनकिलर और शराब की लत से जूझते रहे और कई मौकों पर रिहैबिलिटेशन क्लीनिकों में भी गए।

 

पिछले साल प्रकाशित अपने मेमोर “फ्रेंड्स, लवर्स एंड द बिग टेरिबल थिंग” में पेरी ने 65 बार डिटॉक्स से गुजरने और लत छुड़ाने के लिए किए गए प्रयासों में लगभग 9 मिलियन डॉलर खर्च करने का भी जिक्र किया था।

 

पेरी को ड्रग के इस्तेमाल के कारण 2018 में बर्स्ट कोलन के साथ साथ हेल्थ प्रौब्ल्मस का सामना करना पड़ा, इसके लिए सात घंटे की सर्जरी और उसके बाद महीनों तक कोलोस्टॉमी बैग के उपयोग की जरुरत भी पड़ी। “फ्रेंड्स” के साथ-साथ पेरी ने “फूल्स रश इन” और “द होल नाइन यार्ड्स” जैसी फिल्मों में काम किया. वहीं फ्रेंड्स की बात करें तो इस फेमस सीरीज में उनके साथ जेनिफर एनिस्टन, कॉर्टनी कॉक्स, लिसा कुड्रो, मैट लेब्लांक और डेविड श्विमर बतौर को स्टार नजर आए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें