Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

फूच्येन प्रांत आम समृद्धि को समझने के लिए नींगश्या ह्वेई स्वायत्त प्रदेश की करता है मदद

January 20, 2023

फूच्येन प्रांत आम समृद्धि को समझने के लिए नींगश्या ह्वेई स्वायत्त प्रदेश की करता है मदद

उत्तर पश्चिमी चीन में हेलन पर्वत के तल पर एक छोटा सा कस्बा है– मिननिंग कस्बा। इसे पूर्व और पश्चिम के बीच गरीबी उन्मूलन सहयोग के मॉडल के रूप में जाना जाता है। चीन के दक्षिण-पूर्वी तट पर फूच्येन प्रांत, नींगश्या ह्वेई स्वायत्त प्रदेश से 2,000 किलोमीटर से अधिक दूर है जहाँ मिननिंग कस्बा स्थित है।

मिननिंग कस्बे में रहने वाली मा यालिंग ने फूच्येन प्रांत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी आयुक्त लाई रुइयुन की मदद से 6 फलों और सब्जियों के ग्रीनहाउस का निर्माण किया। लाई रुइयुन ने मा यालिंग को फलों के पेड़ और सब्जी लगाने की तकनीक सिखने में मदद की। लाई रुइयुन की मदद से, मा यालिंग ने न केवल अधिक पैसा कमाया, बल्कि आधे कृषि विशेषज्ञ भी बन गए।

पूर्वी क्षेत्रों की तुलना में चीन के विशाल पश्चिमी क्षेत्र का आर्थिक विकास पिछड़ा है। पूर्व और पश्चिम के बीच गरीबी उन्मूलन सहयोग का कार्यान्वयन और समकक्ष सहायता का विकास चीन के लिए पश्चिमी क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के महत्वपूर्ण तरीके हैं। अप्रैल 1997 में, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की फूच्येन प्रांतीय समिति के उप सचिव शी चिनफिंग ने दक्षिणी नींगश्या में पहाड़ी क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने फूच्येन और नींगश्या के बीच सहयोग की नींव रखी। चीन में “समान समृद्धि की ओर हाथ मिलाने” की और भी कई कहानियाँ हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें