Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग का अंतिम संस्कार 2 नवंबर को होगा

October 31, 2023

पूर्व चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग का अंतिम संस्कार 2 नवंबर को होगा

चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली खछ्यांग का अंतिम संस्कार 2 नवंबर को पेइचिंग में किया जाएगा । ली खछ्यांग की स्मृति के लिए 2 नवंबर को पेइचिंग में थ्येन आनमन ,शिनहुआमन ,जन वृहद भवन व विदेश मंत्रालय ,विभिन्न प्रांतों व स्वायत्त प्रदेशों की राजधानियों तथा केंद्र प्रशासित शहरों ,हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र ,मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र ,विभिन्न सीमांत बंदरगाहों ,वैदेशिक समुद्री व हवाई बंदरगाहों और विदेशों में स्थित चीनी दूतावासों तथा वाणिज्य दूतावासों में शोक मनाने के लिए राष्ट्रीय झंडा आधा झुका रहेगा। 

ली खछ्यांग का पार्थिव शरीर 27 अक्तूबर को विशेष विमान से शांगहाई से पेइचिंग लाया गया । ध्यान रहे कि 27 अक्तूबर को ली खछ्यांग का अचानक दिल का दौरा पड़ने से शांगहाई में निधन हो गया, वे 68 वर्ष के थे ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें