Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्राहक बनकर आए लुटेरो ने दुकानदार पर हमला कर मोबाइल छीनने की करी कोशिश

April 28, 2024

ग्राहक बनकर आए लुटेरो ने दुकानदार पर हमला कर मोबाइल छीनने की करी कोशिश

लुधियाना: ग्राहक बनकर आए लुटेरों ने मोबाइल शॉप के मालिक पर लोहे की रॉड से वार कर मोबाइल छीनने की कोशिश की लेकिन दुकानदार ने आसपास के लोगों की मदद से एक आरोपी को काबू कर लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। काबू आरोपी की पहचान हरकृष्ण विहार, मेहरबान निवासी मोहम्मद समिउल्ला के रूप में हुई है, जबकि फरार आरोपी का नाम अजय है, वह मेहरबान का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने यह मामला नगिंदर नगर, राहों रोड निवासी उदय प्रताप सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है। उदय प्रताप का कहना है कि उसकी राहों रोड पर ओम साई टैलीकॉम के नाम से मोबाइल की दुकान है। उसने बताया कि 25 अप्रैल को दो आरोपी उसकी दुकान पर मोबाइल खरीदने के लिए आए। वह उन्हें मोबाइल दिखा रहा था, तभी उनमें से एक ने उस पर लोहे की रॉड से वार किया और मोबाइल छीनने की कोशिश की। उसने शोर मचाया और आसपास के लोगों की मदद से एक आरोपी को काबू कर लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें