Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति की पत्नी से मिलीं फंग लीयुआन

July 28, 2023

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति की पत्नी से मिलीं फंग लीयुआन

बीजिंग: चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी फंग लीयुआन ने 27 जुलाई को दोपहर के बाद सीछ्वान प्रांत के छंगतू शहर में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ 31वें ग्रीष्मकालीन यूनिवर्सयिाड के उद्घाटन समारोह में भाग लेने और चीन का दौरा करने के लिए आई इंडोनेशियाई राष्ट्रपति की पत्नी इरियाना से मुलाकात की।

फंग लीयुआन ने इरियाना का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियों ने छंगतू की विशिष्ट अमूर्त सांस्कृतिक विरासत हस्तशिल्प की सराहना की। फंग लीयुआन ने इरियाना को चाय कला प्रदर्शन देखने के लिए आमंत्रित किया और इरियाना के साथ चाय पर सौहार्दपूर्ण बातचीत की।फंग लीयुआन ने इरियाना के साथ अपनी कई मुलाकातों को खुशी से याद करते हुए कहा कि चीन और इंडोनेशिया की संस्कृतियां और लोगों के बीच संबंध समान हैं। उन्हें उम्मीद है कि दोनों पक्ष दोस्ती को गहरा और बढ़ाएंगे। इरियाना ने चीन की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और विरासत की सराहना की और कहा कि छंगतू की यात्र ने चीनी इतिहास और संस्कृति के प्रति उनकी समझ और प्रेम को और गहरा कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें