Last Updated: November 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

फंग लीयुआन ने क्षय रोग की रोकथाम का निरीक्षण किया

March 24, 2024

फंग लीयुआन ने क्षय रोग की रोकथाम का निरीक्षण किया

विश्व स्वास्थ्य संगठन की क्षय रोग और एड्स की रोकथाम के लिए सद्भावना दूत फंग लीयुआन ने हाल में चीन के हूनान प्रांत के छांगशा शहर के युह्वा क्षेत्र में क्षय रोग की रोकथाम का निरीक्षण किया। बताया जाता है कि 24 मार्च को 29वां विश्व क्षय रोग दिवस है। फंग लीयुआन ने सबसे पहले युह्वा के स्वास्थ्य शिक्षा केंद्र में स्वास्थ्य ज्ञान के प्रचार और शिक्षा की स्थिति का पता लगाया और क्षय रोग की रोकथाम की व्यवस्था के निर्माण के बारे में जानकारी ली।

फंग लीयुआन ने लोगों से रिहायशी क्षेत्रों और युवाओं में क्षय रोग की रोकथाम के बारे में ज्ञान का प्रचार करने के लिए प्रचारक और स्वयंसेवक बनने को प्रोत्साहित किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र में फंग लीयुआन ने चिकित्साकर्मियों को संवेदना दी और क्षय रोग के निदान व उपचार के कार्य का पता लगाया। उन्होंने परामर्श के लिए आए स्वस्थ हुए क्षय रोगियों, टीकाकरण का इंतजार कर रहे बच्चों और उनके माता-पिता के साथ बातचीत की। फंग लीयुआन ने आशा जताई कि क्षय रोग को समाप्त करने के लिए सभी लोग एक साथ प्रयास करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें