Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

G7 summit : Joe Biden से मुलाकात के बाद PM Modi ने कहा, दुनिया की भलाई के लिए मिलकर करते रहेंगे काम

June 15, 2024

G7 summit : Joe Biden से मुलाकात के बाद PM Modi ने कहा, दुनिया की भलाई के लिए मिलकर करते रहेंगे काम

इटली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इटली के बोर्गो एग्नाज़िया में जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सेशन की समाप्ति के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की। पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर पोस्ट की और कहा, ‘राष्ट्रपति जो बाइडेन से मिलना हमेशा खुशी की बात है। भारत और अमेरिका दुनिया की भलाई को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। लगातार तीसरी बार पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की ये पहली विदेश यात्रा है और जी7 शिखर सम्मेलन में उनकी लगातार पांचवीं भागीदारी है।

हालांकि दोनों नेताओं के बीच कोई औपचारिक द्विपक्षीय बैठक निर्धारित नहीं थी, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने संवाददाताओं से कहा था कि बाइडेन और पीएम मोदी को जी7 सत्र के दौरान एक-दूसरे से मिलने का मौका मिलेगा। एआई और ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्य सागर पर जी7 आउटरीच सेशन में भाषण के बाद, पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से भी बातचीत की। पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान अपने कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो से भी मुलाकात की। इससे पहले दिन में, पीएम मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें