Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haiti में गिरोह ने घात लगाकर की 3 पुलिसकर्मियों की हत्या

April 10, 2023

Haiti में गिरोह ने घात लगाकर की 3 पुलिसकर्मियों की हत्या

सैन जुआनः हैती की राजधानी के पास एक गिरोह ने घात लगाकर रविवार को तीन पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी। अधिकारियों के मुताबिक मकाक नामक गिरोह ने देश की राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस के थॉमसिन इलाके में तीन पुलिस कर्मियों की घात लगाकर हत्या कर दी। ‘नेशनल यूनियन ऑफ हैतियन पुलिस ऑफिसर्स’ के मुताबिक, हमले में बचे एक अधिकारी ने इन हत्याओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई है।

अधिकारियों के अनुसार देश में पुलिस विभाग संसाधनों और कोष की कमी से जूझ रहा है और इस साल तकरीबन दो दर्जन पुलिस कर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं। हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने पुलिसकर्मियों की हत्याओं की निंदा की है और संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सुरक्षा और स्थिरता का माहौल बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। क्षेत्र पर अधिकार को लेकर गिरोह की लड़ाई में अबतक कम से कम 21 पुलिसकर्मियों की हत्या की जा चुकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें