Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका में भारतीय, एशियाई ज्वेलर्स से लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

September 1, 2023

अमेरिका में भारतीय, एशियाई ज्वेलर्स से लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

न्यूयॉर्क : भारतीय और अन्य एशियाई ज्वेलर्स को आतंकित कर लूटपाट करने वाले 16 लोगों के एक गिरोह को भंडाफोड़ करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कयिा गया है। यह जानकारी संघीय अधिकारियों ने दी है। नेवार्क में संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के विशेष एजेंट जेम्स डेनेही ने बुधवार को कहा, ‘आरोपियों ने स्टोर मालिकों और कर्मचारियों को डराया और लूटपाट को अंजाम दिया।‘

एफबीआई के सहायक निदेशक डेविड सुंडबर्ग ने कहा कि लूटपाट की गई वस्तुओं की कीमत हजारों डॉलर में है। वाशिंगटन संघीय अदालत में दायर आरोप पत्र में कहा गया कि जिन नौ आभूषण दुकानों में लूटपाट की गई, वो उत्तर-पूर्व में न्यू जर्सी के जर्सी सिटी के न्यूयॉर्क उपनगर से लेकर पेंसिल्वेनिया और वर्जीनिया से होते हुए दक्षिण-पूर्व में फ्लोरिडा तक में स्थित हैं।

अदालती दस्तावेज़ में दुकानों को ‘दक्षिण एशियाई‘ के रूप में वर्णति किया गया है, और उनमें से, चार भारतीय मूल के लोगों की हैं। अदालत के दस्तावेजों में कहा गया है कि लुटेरों ने दक्षिण एशियाई ज्वेलर्स की पहचान की और उन पर हमला किया। आरोपपत्र के अनुसार, गिरोह ने डकैतियों को अंजाम देने के लिए कार लूटी या वाहन चुराए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें