Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

गिग अर्थव्यवस्था अधिक रोजगार को बढ़ावा देती है

December 16, 2022

गिग अर्थव्यवस्था अधिक रोजगार को बढ़ावा देती है

2022 चीन में गिग अर्थव्यवस्था उच्च स्तरीय फोरम 16 दिसम्बर को चीन के क्वांगचो शहर में आयोजित होगा। फोरम में इंस्टेंट डिलीवरी, होम सर्विस, सुपरमार्केट रिटेल, कैटरिंग सर्विस और अन्य प्रमुख उद्यमों के प्रतिनिधि, देश विदेश के प्रासंगिक विशेषज्ञ, परामर्श संस्थाओं के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। मौके पर लोग नीति, अर्थतंत्र, डिजिटलीकरण और गारंटी आदि क्षेत्रों में गिग अर्थव्यवस्था के नए मौकों और विकास की नयी प्रवृत्ति पर विचार विमर्श करेंगे। 

गौरतलब है कि गिग अर्थव्यवस्था परम्परागत नौकरी से अलग है, जो इंटरनेट और मोबाइल तकनीक से मेल खाने वाली एक किस्म का नौकरी है। इधर के वर्षों में टेकअवे डिलीवरी, ऑनलाइन कार ड्राइवर, ऑनलाइन एंकर आदि का लचीला काम चीन में अधिक से अधिक युवाओं के लिए एक नौकरी विकल्प बन गया है। साथ ही गिग अर्थव्यवस्था ने विकलांगों के नौकरी की खोज करने में भी ज्यादा से ज्यादा अहम भूमिका अदा की है। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें