Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘न जा2’की वैश्विक सफलता से एनिमेशन उद्योग में चीन का उदय

June 2, 2025

‘न जा2’की वैश्विक सफलता से एनिमेशन उद्योग में चीन का उदय

 ‘न जा’(2019) की सफलता के साथ, चीन की घरेलू एनिमेटेड फिल्मों ने एक नए स्वर्ण युग में प्रवेश किया है, और चीनी एनिमेशन ने उल्लेखनीय प्रगति की है। 2025 में,‘न जा2’एक मजबूत बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन रिकॉर्ड कर रहा है, जो विश्व स्तर पर सबसे अधिक कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बन गई है, जो न केवल प्रौद्योगिकी के मामले में चीन के एनीमेशन उद्योग के उदय का प्रतिनिधित्व करती है, बल्कि दुनिया को कई महत्वपूर्ण संदेश भी देती है। 

‘न जा2’ने‘न जा’की उच्च गुणवत्ता को जारी रखते हुए दृश्य प्रभाव, चरित्र विकास और कहानी की गहराई को सुंदरता के साथ प्रदर्शित किया है जिसने चीनी एनिमेशन में औद्योगीकरण प्रक्रिया की परिपक्वता को प्रदर्शित किया है, साथ ही साथ अंतर्राष्ट्रीय एनिमेशन दिग्गजों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की इसकी क्षमता को भी दर्शाया है। इसका मतलब यह है कि चीनी एनिमेशन अब केवल एक “शिक्षार्थी “नहीं है, बल्कि एक “प्रर्वतक” है जो स्वतंत्र निर्माण में सक्षम है। 

इसके अतिरिक्त,‘न जा2’पारंपरिक संस्कृति को आधुनिक दृष्टिकोण से पुनर्व्याख्या करता है, जिससे यह समकालीन दर्शकों के सौंदर्यशास्त्र और मूल्यों के साथ अधिक संरेखित होता है। यह नवाचार न केवल घरेलू दर्शकों के साथ प्रतिध्वनित होता है, बल्कि चीनी पौराणिक कथाओं में विदेशी बाजारों की रुचि को भी आकर्षित करता है। 

‘न जा2’पहले ही वैश्विक बॉक्स ऑफिस में 13.7 बिलियन युआन का कलेक्शन कर चुकी है। यह दर्शाता है कि चीन विश्व स्तर पर सबसे बड़े फिल्म बाजारों में से एक बन गया है और एकल फिल्म बाजारों के लिए दुनिया में पहले स्थान पर है। 1.4 बिलियन की आबादी के साथ, चीन वास्तव में अपार क्षमता रखता है। देश के तेजी से विकास को देखते हुए, दुनिया इस विशाल बाजार में हिस्सेदारी के लिए उत्सुक है। 

‘न जा2’की बॉक्स ऑफिस सफलता दुनिया को बताती है कि चीनी बाजार में अपने दम पर खड़े होने की पर्याप्त क्षमता है।‘न जा2’का उदय प्रौद्योगिकी से संस्कृति तक, बाजार से अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव तक चीनी एनिमेशन की व्यापक वृद्धि का प्रतीक है। यह न केवल चीनी एनिमेशन के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भविष्य में चीनी एनिमेशन वैश्विक बाजार में एक अधिक महत्वपूर्ण स्थान बना लेगा, जो विश्व एनिमेशन उद्योग में एक निर्विवाद बल बन जाएगा।

(दिव्या पाण्डेय – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें:  Punjab Weather: पंजाब में मौसम को लेकर IMD का अलर्ट जारी, 22 ज़िलों में बारिश-ओले और तेज़ तूफ़ान की दी चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें