Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्लोबल वेल्थ मैनेजमेंट फोरम 2023 की वार्षिक बैठक पेइचिंग में आयोजित

March 19, 2023

ग्लोबल वेल्थ मैनेजमेंट फोरम 2023 की वार्षिक बैठक पेइचिंग में आयोजित

18 मार्च को ग्लोबल वेल्थ मैनेजमेंट फोरम 2023 की वार्षिक बैठक पेइचिंग में उद्घाटित हुई। देश-विदेश के वित्तीय व्यवसाय से आए नेताओं, विशेषज्ञों और विद्वानों ने एकत्र होकर वैश्विक परिवर्तन का मुकाबला करने पर चर्चा की। वर्तमान में विश्व हाल के सौ वर्ष में अभूतपूर्व परिवर्तन का सामना कर रहा है। कोविड-19 महामारी अभी तक पूरी तरह से समाप्त नहीं हुई।भू-राजनीतिक संघर्ष वैश्विक सहयोग की नींव को चुनौती देते हैं। वैश्विक शासन प्रणाली दिन-ब-दिन कमजोर बन रही है। वैश्विक अर्थव्यवस्था मुद्रास्फीति विरोधी, मंदी विरोधी और विकास को बढ़ावा देने के बीच एक कठिन संतुलन में है। जटिल और परिवर्तित अंतर्राष्ट्रीय वातावरण के सामने चीन सुधार और खुलेपन को गहन करने पर कायम रहता है, घरेलू चक्र के साथ घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोहरे चक्र के आपस में बढ़ावा देने के एक नये विकास पैटर्न का निर्माण कर रहा है। चीन लगातार व्यापार के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देता है, विदेशी पूंजी का प्रयोग करने के स्तर को उन्नत करता है, और वैश्विक औद्योगिक श्रृंखला में एकीकृत करने की कोशिश करता है।

इस की चर्चा में वैश्विक संपत्ति प्रबंध मंच के परिषद अध्यक्ष, चीनी वित्त मंत्रालय के पूर्व मंत्री लो चीवई ने कहा कि कुछ समय से पहले समाप्त चीन के दो सत्रों में चीन सरकार ने इस वर्ष और आने वाले समय में एक महत्वपूर्ण कार्य के रूप में विदेशी पूंजी को आकर्षित करने और उपयोग करने के लिए अधिक प्रयासों को सूचीबद्ध किया है। साथ ही चीन बाजार पहुंच का और विस्तार करेगा, आधुनिक सेवा उद्योग में ज्यादा खुलापन करेगा, और विदेशी पूंजी वाले उद्यमों के लिये राष्ट्रीय उपचार को अच्छी तरह से लागू करेगा। चीन सक्रिय रूप से CPTPP और अन्य उच्च-गुणवत्ता वाले आर्थिक और व्यापार समझौतों में शामिल होने को बढ़ावा देगा, और सक्रिय रूप से प्रासंगिक नियमों, विनियमों, प्रबंधन और मानकों की तुलना करके संस्थागत खुलेपन का लगातार विस्तार करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें