Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में खुशहाल जीवन का लक्ष्य संपन्न

December 1, 2023

चीन में खुशहाल जीवन का लक्ष्य संपन्न

चीन हमेशा योजनानुसार अपने विकास लक्ष्य हासिल करता है। पिछली शताब्दी के अंत में, चीन ने साल 2020 तक खुशहाल यानी प्रारंभिक समृद्धि का जीवन स्तर प्राप्त करने का लक्ष्य प्रस्तावित किया। यह लक्ष्य अब मूलतः प्राप्त कर लिया गया है। प्रति व्यक्ति आधार पर, चीनी लोगों का जीवन स्तर अधिकांश देशों की तुलना में बेहतर है। वर्तमान में, चीन की जनसंख्या वैश्विक जनसंख्या का लगभग अठारह हिस्सा है, जबकि चीन में प्रति व्यक्ति के लिए जीडीपी भी विश्व का ऐसा होता है।

वर्तमान में, चीन की प्रति व्यक्ति जीडीपी लगभग तेरह हजार अमेरिकी डॉलर है। चीन के विकसित पूर्वी क्षेत्रों, जैसे यांग्त्ज़ी नदी डेल्टा क्षेत्र और पेइचिंग, शंघाई, गुआंगज़ौ और शेन्ज़ेन जैसे बड़े शहर दुनिया के सबसे विकसित क्षेत्रों की तुलना में कम नहीं हैं। उधर, चीन को विशाल औद्योगिक आधार प्राप्त है, चीन का बिजली उत्पादन विश्व का 30.30% रहता है, इस्पात उत्पादन, रबर और एल्यूमीनियम की खपत का 50% से अधिक अनुपात रहता है। इनके अतिरिक्त, चीन की कई उपभोक्ता वस्तुएं भी दुनिया में पहले स्थान पर हैं। उदाहरण के लिए, चीन की कपड़ों की खुदरा बिक्री दुनिया की कुल बिक्री का 47% है, जूते का उत्पादन 54% है और जूते की खुदरा बिक्री 20% है। गेहूं का भंडार दुनिया का 50% है, चावल की खपत दुनिया का 30% है, और खाद्य तेल की खपत दुनिया का 25% है। अंडे की खपत दुनिया की 40% है, मांस की खपत 27% है, सब्जी की खपत 41% है और फलों का उत्पादन 32.3% है।

आवास और घरेलू उपकरणों की खपत जीवन स्तर के महत्वपूर्ण संकेतक हैं। चीन में एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर और डिजिटल टीवी की बिक्री दुनिया की 50% से अधिक तक रहती है, एलसीडी टीवी उत्पादन दुनिया के 89% तक जा पहुंचा है। नए आवासों की बिक्री दुनिया की 46% है, कारों की बिक्री दुनिया की 34.6% है, इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 60% है, और हाई-स्पीड रेल माइलेज दुनिया की 70% है। चीनी लोगों की कुल पर्यटन खपत दुनिया का 35% है, स्मार्टफोन की बिक्री दुनिया का 22.6% है, लैपटॉप कंप्यूटर खुदरा बिक्री दुनिया का 18.3% है और 5जी बेस स्टेशन विश्व का 60% है।

उल्लेखनीय है कि साल 2020 के अंत तक, चीन की सभी 832 गरीब काउंटियों को गरीबी नामसूची में से हटा दिया गया, जिससे अत्यंत गरीबी की समस्या को पूरी तरह से हल किया गया। इस उद्देश्य के लिए चीनी सरकार ने दूरदराज और गरीब क्षेत्रों में भारी निवेश किया। उदाहरण के लिए, चीन के सबसे दूरदराज के इलाकों में भी 5जी सिग्नल टावर हैं, और सबसे दूरदराज के गांवों और कस्बों में भी सड़कें बनाई गई हैं और बिजली, पानी तथा प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की प्रणाली स्थापित की गयी है। सभी गांववासियों को इंटरनेट और एक्सप्रेस डिलीवरी की सेवाएं प्राप्त हैं जो जीवन स्तर में सुधार का एक वास्तविक प्रतिबिंब माना जाता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें