Site icon Dainik Savera Times

Sudan में धंसी सोने की खदान, 10 मजदूरों की हुई मौत

खारतूमः उत्तरी सूडान में सोने की एक खदान के धंसने से कम से कम 10 मजदूरों की मौत हो गई । सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। सूडान की समाचार एजेंसी के अनुसार, मिस्र की सीमा के पास जेबेल अल-अहमर सोने की खदान बृहस्पतिवार को ढह गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों की मौत हो गई। खबराें के अनुसार, अब भी कई मजदूर लापता हैं। जान गंवाने वाले में अधिकतर युवा हैं। कई शव बरामद कर लिए गए हैं। मलबे में अब भी जीवित बचे लोगों की तलाश जारी है।

एक समाचार एजेंसी ने एक सुरक्षा सूत्र ने हवाले से बताया कि मजदूरों के खदान के भूजल के नीचे फंसे होने की आशंका है। सूडान में ऐसे हादसे अकसर होते रहते हैं। पश्चिमी कोदरेफान में 2021 में सोने की एक खदान के धंसने से 31 लोगों की मौत हो गई थी। सूडान सोने का एक प्रमुख उत्पादक है। देशभर में कई स्थानों पर सोने की खानें हैं।

Exit mobile version