Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहली तिमाही में अच्छी शुरुआत से चीनी अर्थव्यवस्था की मजबूती और लचीलापन जाहिर

April 19, 2023

पहली तिमाही में अच्छी शुरुआत से चीनी अर्थव्यवस्था की मजबूती और लचीलापन जाहिर

19 अप्रैल को चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग द्वारा आयोजित न्यूज ब्रीफिंग में प्रवक्ता ने कहा कि पहली तिमाही में अच्छी शुरुआत ने पूरी तरह से चीन की अर्थव्यवस्था के लचीलेपन और जीवन शक्ति को प्रदर्शित किया है। पहली तिमाही में बड़े चीनी उद्यमों की बिजली उत्पादन में 2.4 फीसदी की वृद्धि हुई और पूरे समाज की बिजली की खपत में 3.6 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग ने 2 खरब 80 अरब 30 करोड़ युआन के कुल निवेश के साथ 42 निश्चित संपत्ति निवेश परियोजनाओं को मंजूरी दी, जो मुख्य रूप से उच्च तकनीक, ऊर्जा, जल संरक्षण और अन्य उद्योगों में केंद्रित हैं। पहली तिमाही में, कुल 4,186 चीन-यूरोप ट्रेनों का संचालन किया गया, जिसमें 4 लाख 50 हजार मानक कंटेनरों का परिवहन किया गया, जिसमें पिछले वर्ष की समान अवधि से क्रमशः 15 फीसदी और 28 फीसदी की वृद्धि हुई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें