प्योंगयांग: वर्ष 2024 में कुल 22 अरब डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी चोरी हुए है, जिसमें उत्तर कोरियाई हैकरों का योगदान आधे से अधिक है।
बीबीसी ने शुक्रवार को शोध फर्म चैनालिसिस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि उ. कोरिया से जुड़े हैकरों ने 13 अरब डॉलर की डिजिटल करेंसी चुराई है, जो पिछले साल की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ चोरियां उ. कोरियाई हैकरों से जुड़ी हुई प्रतीत होती हैं, जो क्रिप्टो और अन्य प्रौद्योगिकी फर्मों में घुसपैठ करने के लिए दूरस्थ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कर्मचारियों के रूप में प्रस्तुत होते हैं।