Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हांगचो आकर्षक शहर की झलक चीन-आसियान एक्सपो में दिखाएगा

September 3, 2023

हांगचो आकर्षक शहर की झलक चीन-आसियान एक्सपो में दिखाएगा

 

20वें चीन-आसियान एक्सपो में हांगचो चीन का आकर्षक शहर होने के नाते दुनिया को शहर का आकर्षण और जीवन शक्ति दिखाएगा और एक्सपो के दौरान आर्थिक व व्यापारिक आदान-प्रदान बैठक का आयोजन करेगा। बताया जाता है कि एक्सपो में हांगचो आधुनिक प्रदर्शन प्रौद्योगिकी और ऑडियो, वीडियो, वस्तु व अन्य माध्यम से एशियाई खेल, डिजिटल अर्थव्यवस्था और वैश्विक धरोहर तीन भागों में दुनिया को अपना आकर्षण दिखाएगा।

हांगचो एशियाई खेल 23 सितंबर को उद्घाटित होंगे। एशियाई खेलों के खंड में खेल मैदान, प्रतिस्पर्धा, कार्यक्रम और शुभंकर आदि से एशियाई खेलों की तैयारी में हांगचो का प्रयास दिखाया जाएगा। डिजिटल अर्थव्यवस्था के खंड में देश का प्रथम डिजिटल अर्थव्यवस्था शहर बनाने में हांगचो में मिली उपलब्धियां दिखाई जाएंगी। कई डिजिटल अर्थव्यवस्था के औद्योगिक पार्क हांगचो में स्थित हैं।

विश्व डिजिटल व्यापार एक्सपो के आयोजन, मुक्त व्यापार पायलट क्षेत्र के निर्माण और ई-कॉमर्स के विकास में प्रगति हासिल की। वैश्विक धरोहर के खंड में हांगचो स्थित पश्चिम झील, महान नहर और ल्यांगछू शहर के पुरातत्व खंडहर आदि तीन वैश्विक धरोहर प्रदर्शित होंगे। इससे हांगचो में हजारों साल पुराना ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत और अद्वितीय प्राकृतिक व सांस्कृतिक आकर्षण दिखाया जाएगा।

बताया जाता है कि वर्ष 2005 से चीन-आसियान एक्सपो में आकर्षक शहर की विशेष प्रदर्शनी का आयोजन शुरू किया गया। चीन और दस आसियान देशों के शहरों ने अपने देश की ओर से व्यापार, निवेश, तकनीक, संस्कृति और पर्यटन आदि क्षेत्रों में विकास और अवसर दिखाया। इसका उद्देश्य चीन और आसियान के बीच सहयोग राष्ट्रीय स्तर से शहर स्तर तक विस्तार करना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें