Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑस्ट्रेलिया के NSW में भारी बारिश, बाढ़ से राज्य में काफी नुकसान

April 7, 2024

ऑस्ट्रेलिया के NSW में भारी बारिश, बाढ़ से राज्य में काफी नुकसान

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य (एनएसडब्ल्यू) में भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ से राज्य में आवासों को बहुत नुकसान पहुंचा है। एनएसडब्ल्यू राज्य आपातकालीन सेवा (एसईएस) ने रविवार सुबह एक बयान में कहा कि वह एनएसडब्ल्यू के दक्षिण-पूर्व में एक तटीय क्षेत्र इलवारा और उत्तरी सिडनी के समुद्र तटों में क्षति का आकलन कर रहा है और पाया है कि 20 संपत्तियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, भारी बारिश के बाद कुछ आवास के छत क्षतिग्रस्त हो गये हैं। एसईएस, एनएसडब्ल्यू के एक शहर पेनरिथ के पश्चिम में और फिर हॉक्सबरी नेपियन नदी के साथ अन्य क्षेत्रों में नुकसान का भी आकलन करेगा। वक्तव्य केअनुसार,हॉक्सबरी नेपियन नदी प्रणाली के साथ नदी में बाढ़ आई है, एनएसडब्ल्यू के एक शहर नॉर्थ रिचमंड में भी बाढ़ आई है।

एसईएस ने रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजे तक 1,877 घटनाएं दर्ज की थीं और पिछले 24 घंटों में 146 लोगों का बाढ़से बचाव किया है। वहां 1,400 आवास हैं और 3,600 से ज्यादा लोग आपातकालीन सेवा के अंतर्गत हैं। इसके अलावा, एनएसडब्ल्यू के सरकारी स्वामित्व वाले एक निगम, वॉटरएनएसडब्ल्यू ने शनिवार को कहा कि सिडनी के जल आपूर्ति जलग्रहण में भारी बारिश के बाद, ग्रेटर सिडनी जल आपूर्ति बांधों में से कई बांध टूट रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें