Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

China के कई हिस्सों में भारी बारिश का कहर, Blue Alert हुआ जारी

August 25, 2023

China के कई हिस्सों में भारी बारिश का कहर, Blue Alert हुआ जारी

बीजिंगः चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को देश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और तूफान की आशंका के मद्देनजर ब्लू अलर्ट जारी किया। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने आज दोपहर दो बजे से अगले 24 घंटों (शनिवार दो बजे) के बीच सिचुआन, चोंगकिंग, शानक्सी, हुबेई, हेनान, शांक्सी, इनर मंगोलिया, हेबेई, गांसु, किंघई और तिब्बत के क्षेत्रों में भारी बारिश और तूफान आने का अनुमान है।

मौसम केंद्र ने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम प्रति घंटा 60 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है, साथ ही आंधी और तूफान आने का अनुमान जताया गया है। मौसम केंद्र ने स्थानीय सरकारों और निवासियों को उचित सावधानी बरतने की सलाह दी है।

स्कूलों और किंडरगार्टन को बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है, जबकि संभावित सड़क जलभराव और ट्रैफिक जाम के कारण वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चीन में चार स्तरीय मौसम चेतावनी प्रणाली है, जिसमें लाल रंग सबसे गंभीर चेतावनी को दर्शाता है, उसके बाद नारंगी, पीला और नीला होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें