नेशनल डेस्कः मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में चल रहा संघर्ष अब और गंभीर हो गया है। Donald Trump के हालिया बयान के बाद हालात और बिगड़ते नजर आ रहे हैं। अब United States और Israel मिलकर Iran पर दबाव बना रहे हैं, जिससे तनाव और बढ़ गया है। इस बढ़ते संकट को देखते हुए United Kingdom ने एक बड़ी ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय बैठक (समिट) आयोजित की। इस बैठक में 60 से ज्यादा देशों ने हिस्सा लिया। भारत की तरफ से विदेश सचिव Vikram Misri शामिल हुए। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि किसी तरह Strait of Hormuz को फिर से खोला जाए, ताकि वैश्विक व्यापार और ऊर्जा सप्लाई सामान्य हो सके।
होर्मुज संकट में 3 भारतीय नाविकों की हुई मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस संकट में अब तक 3 भारतीय नाविकों की मौत हो चुकी है। ये सभी नाविक विदेशी जहाजों पर काम कर रहे थे और हमलों के दौरान उनकी जान गई।
भारत ने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं बहुत दुखद हैं और इन्हें रोकना जरूरी है।
भारत ने दिया शांति और बातचीत का संदेश
बैठक में विक्रम मिसरी ने साफ कहा कि इस संकट का हल सिर्फ बातचीत और शांति से ही निकल सकता है। उन्होंने सभी देशों से अपील की कि वे तनाव कम करें और आपसी बातचीत के जरिए समाधान निकालें।
“होर्मुज ब्लॉकेड से वैश्विक ऊर्जा को बड़ा खतरा”
विदेश सचिव ने चेतावनी दी कि अगर Strait of Hormuz बंद रहता है, तो यह पूरी दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। उन्होंने बताया कि भारत के जहाजों पर हमले हुए हैं। भारतीय नागरिकों की जान गई है। इससे भारत की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है।
भारत पर सीधा असर क्यों पड़ रहा है?
भारत अपनी ऊर्जा (तेल और गैस) का बड़ा हिस्सा पश्चिम एशिया से खरीदता है। ऐसे में अगर होर्मुज स्ट्रेट बंद हो जाता है, तो तेल और गैस की कीमतें बढ़ जाती हैं। सप्लाई में दिक्कत आती है। देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है।
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और क्यों है इतना अहम?
Strait of Hormuz फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित एक बहुत ही संकरा समुद्री रास्ता है। इसकी अहमियत दुनिया का लगभग 20% तेल और LNG यहीं से गुजरता है। यह वैश्विक ऊर्जा सप्लाई का सबसे महत्वपूर्ण मार्ग है। अगर यह रास्ता बंद हो जाता है, तो पूरी दुनिया में ईंधन संकट हो सकता है।
ईरान ने क्यों बंद किया होर्मुज स्ट्रेट?
युद्ध शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद, Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने इस रास्ते को लगभग बंद कर दिया। इसका असर कई देशों पर पड़ा, जैसे भारत, चीन, जापान, मलेशिया, इंडोनेशिया इन सभी देशों की पेट्रोल और डीजल सप्लाई प्रभावित हुई है।
क्या है ब्रिटेन का “होर्मुज समिट”
ब्रिटेन द्वारा आयोजित यह समिट एक अंतरराष्ट्रीय बैठक है, जिसका उद्देश्य है। होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलना। वैश्विक व्यापार को सामान्य करना। युद्ध के असर को कम करना। यह पहल Keir Starmer की सरकार ने शुरू की है।
समाधान सिर्फ बातचीत में
भारत का साफ मानना है कि युद्ध से किसी का फायदा नहीं होगा। सिर्फ बातचीत और कूटनीति से ही हल निकलेगा। इसलिए भारत लगातार सभी देशों से शांति बनाए रखने और संवाद शुरू करने की अपील कर रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...