इंटरनेशनल डेस्क: चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 29 अप्रैल को पेइचिंग में आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ 8वें दौर का चीन-आस्ट्रेलिया कूटनीतिक और रणनीतिक वार्तालाप किया।
वांग यी ने कहा कि चीन आस्ट्रेलिया के साथ दोनों देशों के नेताओं की अहम समानताएं लागू कर संपर्क व समन्वय मजबूत करने, पारस्परिक लाभ वाला सहयोग गहराने, द्विपक्षीय सम्बंध का अच्छा रुझान बनाए रखने और सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी को ज़मीनी स्तर पर लाने को तैयार है ताकि क्षेत्र और विश्व के लिए अधिक निश्चितताएं प्रदान की जाएं।
वांग यी ने कहा कि एपेक के घूर्णन अध्यक्ष देश के नाते चीन आस्ट्रेलिया समेत विभिन्न पक्षों के साथ सहयोग मजबूत कर एशिया व प्रशांत समुदाय की पुनरोत्थान प्रक्रिया प्रेरित करना चाहता है। चीन और आस्ट्रेलिया को वैश्विक मुक्त व्यापार व्यवस्था और उत्पादन व सप्लाई चेन की स्थिरता व सुगमता की सुरक्षा कर ज्वलंत मुद्दों के राजनीतिक समाधान में रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
पेनी वांग ने कहा कि आस्ट्रेलिया एक चीन नीति पर कायम रहता है और कथित थाईवानी स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करता। आर्थिक व व्यापारिक आदि क्षेत्रों का सहयोग मजबूत करना दोनों पक्षों के समान हित में है। आस्ट्रेलिया चीन द्वारा एपेक के अनौपचारिक शिखर सम्मेलन का आयोजन करने का समर्थन करता है और चीन के साथ अंतरराष्ट्रीय नियमों की सुरक्षा कर ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...