Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान में खुलेआम घूमता दिखा हिजबुल चीफ सलाहुद्दीन

February 23, 2023

पाकिस्तान में खुलेआम घूमता दिखा हिजबुल चीफ सलाहुद्दीन

लाहौर : पाकिस्तान में मारे गए हिजबुल मुजाहिद्दीन के लॉन्चिंग कमांडर बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम के जनाजे में हिजबुल चीफ सैयद सलाहुद्दीन खुलेआम शामिल हुआ। इतना ही नहीं उसने जनाजे का नेतृत्व किया। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिकों और वहां मौजूद भीड़ ने आतंकी इम्तियाज के लिए नारे लगाए और भारत को नष्ट करने की कसम खाई। सैयद सलाहुद्दीन ने इम्तियाज के जनाजे की नमाज भी अदा की।

मालूम हो कि पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के रहने वाले आतंकी बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम की सोमवार को पाकिस्तान के रावलपिंडी में अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी कर हत्या कर दी। वह हिजबुल मुजाहिद्दीन से ही जुड़ा हुआ था। इम्तियाज आलम को भारत सरकार ने यूएपीए के प्रावधानों के तहत आतंकी घोषित कर रखा था। बशीर अहमद पीर जम्मू-कश्मीर का रहने वाला था। कुपवाड़ा जिले के बाबरपोरा निवासी बशीर को अभी पिछले ही साल भारत सरकार ने आतंकी घोषित किया था।

बशीर को अभी पिछले ही साल भारत सरकार ने आतंकी घोषित किया था। बशीर अहमद पीर का नाम कई बार पाकिस्तान से घुसपैठ कर जम्मू-कश्मीर आने वाले आतंकियों को रसद और अन्य सहायता उपलब्ध कराने के आरोप में सामने आया था। इसके बाद गृह मंत्रालय ने उसे यूएपीए के तहत आतंकी घोषित कर दिया था। बशीर अहमद पीर जम्मू-कश्मीर से पाकिस्तान भाग गया था। बशीर अहमद पीर ने पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर को अपना ठिकाना बनाया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें