Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

छुट्टियों की खपत से उभरते बाजार में विकास का तर्क सामने आया

May 9, 2025

छुट्टियों की खपत से उभरते बाजार में विकास का तर्क सामने आया

चीन की अर्थव्यवस्था के बारे में अंतर्राष्ट्रीय जनमत निराशावादी विचारों से भरा है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के आंकड़ों से ये विचार खारिज हो गए हैं।
इस साल अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की पांच दिन की छुट्टियों के दौरान चीनी लोगों ने 31 करोड़ 40 लाख बार घरेलू यात्रा की। घरेलू पर्यटकों का कुल व्यय 1 खरब 80 अरब 26 करोड़ 90 लाख युआन रहा। जो कि इतिहास में नया रिकार्ड है। सभी नागरिकों की भागीदारी में इस उपभोग कार्निवल ने न सिर्फ “चीन में उपभोग में गिरावट” के झूठ का पर्दाफाश किया, बल्कि उभरते बाजार के विकास के तर्क को उजागर किया, जिसे पश्चिमी देश नहीं समझ सकते। पहला, चीन में उपभोक्ता क्रांति का सच इन आंकड़ों में छिपा है, जिसे पश्चिमी मीडिया जानबूझकर नज़रअंदाज़ करता है। मार्केटिंग तरीकों के बढ़ने के चलते अधिकाधिक उपभोक्ता गुणवत्ता, भावनात्मक मूल्य और अनुभव पर ज्यादा ध्यान देते हैं। वे उच्च लागत का भुगतान नहीं करना चाहते, इसके विपरीत अच्छे अनुभव के लिए भुगतान करने को तैयार हैं।

उदाहरण के लिए चीन के हनान प्रांत के ल्वोयांग शहर में पारंपरिक चीनी पोशाक हनफू के मेकअप ऑर्डर में 368 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। शांगहाई के डिज़्नीलैंड में “ज़ूटोपिया” थीम क्षेत्र के लिए आरक्षण अगस्त तक निर्धारित है। हुवाई स्मार्ट मूवी ग्लास से पर्यटक आईमैक्स स्टाररी स्काई सिनेमा का अनुभव ले सकते हैं।
इन गैर-आवश्यक उपभोग में वृद्धि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत उपभोग उन्नयन का सूचक है। जैसाकि मैकिन्से की “चीन में उपभोक्ता रिपोर्ट 2024” में कहा गया है कि चीन “कार्यात्मक संतुष्टि” से “भावनात्मक मूल्य सृजन” की ओर बढ़ रहा है। चीन खपत के 4.0 के युग में प्रवेश हो चुका है। गुणवत्ता, अनुभव और बुद्धिमत्ता उभरते बाजारों में उपभोग उन्नयन की विशेषता बन गए हैं।

दूसरा, जब पश्चिमी देश चीन के रियल एस्टेट डेटा पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं, विनिर्माण क्रांति विकास के मूल को नया आकार दे रही है। चीन ने “विनिर्माण” से “बुद्धिमान विनिर्माण” का छलांग हासिल किया है। “चीन का बुद्धिमान विनिर्माण” औद्योगिक प्रौद्योगिकी स्तर और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा बढ़ाने का महत्वपूर्ण विकास रणनीति बन गई है। चीन के पहले स्वनिर्मित और स्वचालित टर्मिनल शानतोंग प्रांत के छिंगताओ पूर्णतः स्वचालित कंटेनर टर्मिनल में प्रति घंटे 60.9 यूनिट लोड और अनलोड किए जाते हैं। ट्रैव्लिंग क्रेन की औसत एकल मशीन परिचालन दक्षता ने एक बार फिर स्वचालित कंटेनर टर्मिनल में लोडिंग और अनलोडिंग दक्षता का नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का महत्वपूर्ण नोड होने के नाते छुट्टियों में भी यहां पर काम नहीं रुका। श्रमिक 24 घंटों में निस्वार्थ और मेहनत से काम करते हैं।

तीसरा, चीन में डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास का नया मॉडल बनाती है, जो नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के विकास का महत्वपूर्ण समर्थन और प्रमुख इंजन बन गई है। पिछले साल चीन की जीडीपी में डिजिटल अर्थव्यवस्था के प्रमुख उद्योगों के अतिरिक्त मूल्य का अनुपात लगभग 10 प्रतिशत रहा। डिजिटल जीवन चीनी लोगों का अपरिहार्य जीवन शैली बन गया है।
वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की छुट्टियों के दौरान ड्रोन डिलीवरी और स्वचालित ड्राइविंग आदि उभरती सेवा लोकप्रिय रही। इससे ऑफ़लाइन अनुभव के खपत में बड़ी वृद्धि हुई। विदेशी ब्लॉगर के प्रोत्साहन में स्पेन, दक्षिण कोरिया, जापान, पोलैंड, अमेरिका, ब्रिटेन और स्विटजरलैंड आदि दस से अधिक देशों के पर्यटकों ने शनचन के पार्क में ड्रोन डिलीवरी का अनुभव किया। पिछले साल की इसी अवधि से विदेशी उपयोगकर्ताओं से ऑर्डर की संख्या में करीब 161 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की छुट्टियों में खपत में उछाल दुनिया को बताती है कि उभरते बाजारों को अपनी विकास प्रणाली स्थापित करनी होगी। जैसा कि भारत ने चंद्रयान-3 से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास झंडा लगाया और चीन ने फनतोच मानवयुक्त पनडुब्बी से 10 हजार मीटर की समुद्री खाई का सर्वेक्षण किया। हम अज्ञात क्षेत्रों में अपने निर्देशांक बनाते हैं। शायद पश्चिमी मीडिया फिर भी चयनात्मक रूप से अंधा हो सकता है, लेकिन इतिहास साबित करेगा कि “वैश्विक दक्षिण” देश भविष्य के अर्थशास्त्र का सह-लेखन कर रहे हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- BIG BREAKING : बिहार के शीतला मंदिर में मची भगदड़, 5 की मौत, कई लोग घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें