Site icon Dainik Savera Times

हांगकांग में टीवी कार्यक्रम “शी चिनफिंग की सांस्कृतिक आत्मीयता” प्रसारित

29 सितंबर को, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा निर्मित टीवी वृत्तचित्र “शी चिनफिंग की सांस्कृतिक आत्मीयता” और विशेष कार्यक्रम “शी चिनफिंग की आर्थिक विचार श्रृंखला का व्याख्यान” का शुभारंभ प्रसारण समारोह हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में आयोजित किया गया। उस दिन से ही, यह कार्यक्रम रेडियो टेलीविज़न हांगकांग (RTHK) टेलीविज़न चैनल और नए मीडिया प्लेटफ़ॉर्म आदि मीडिया पर प्रसारित किया जाएगा। विशेष टीवी वृत्तचित्र शी चिनफ़िंग की सांस्कृतिक आत्मीयतामें उन स्थानों का दौरा किया जाएगा, जहां राष्ट्रपति शी ने कार्य किया है या शोध गतिविधियाँ की हैं। यह कार्यक्रम ठोस उदाहरणों और सजीव, भावनात्मक कहानियों के माध्यम से राष्ट्रपति शी की उस वैचारिक अवधारणा की व्याख्या करता है, जिसके अनुसार संस्कृति के उदय से देश का उत्थान और संस्कृति की मजबूती से राष्ट्र की शक्तिसंभव होती है।

दूसरी ओर, “शी चिनफ़िंग की आर्थिक विचार श्रृंखला का व्याख्यानमें चीन के आर्थिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों और विद्वानों की गहन व्याख्याओं को शामिल किया गया है। इसमें नए युग में चीनी अर्थव्यवस्था के प्रमुख सैद्धांतिक और व्यावहारिक मुद्दों पर राष्ट्रपति शी की दूरदृष्टि, गहन सोच और वैज्ञानिक निर्णयों को प्रस्तुत किया जाता है। शुभारंभ समारोह में उपस्थित हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के प्रमुख प्रशासक जॉन ली और सीएमजी महानिदेशक शन हाईश्योंग ने भाषण दिया और हांगकांग में विभिन्न जगतों के अतिथियों ने भाग लिया। 

जॉन ली ने भाषण देते हुए चीनी संस्कृति की विरासत को बढ़ावा देने, चीन की कहानियों को अच्छी तरह से बताने और “एक देश, दो प्रणाली” के अभ्यास का समर्थन करने के लिए अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के लिए चाइना मीडिया ग्रुप के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हांगकांग, एक अंतरराष्ट्रीय शहर जहां पूर्व और पश्चिम मिलते हैं, वहां चीनी संस्कृति को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय पहचान को मजबूत करना समयानुकूल और बहुत महत्वपूर्ण है। उन्हें विश्वास है कि ये कार्यक्रम हांगकांग के नागरिकों के लिए देश के विकास को समझने की खिड़की और व्यापारिक समुदाय के लिए व्यापक रुझानों को समझने का वैचारिक मार्गदर्शक बनेंगे।

वहीं, सीएमजी महानिदेशक शन हाईश्योंग ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हमेशा हांगकांग की समृद्धि और स्थिरता की परवाह की है, और हांगकांग निवासियों के हितों और कल्याण के प्रति चिंतित रहे हैं। उन्होंने हांगकांग में “एक देश, दो प्रणाली” की नीति को आगे बढ़ाया है और उसे सर्वमान्य सफलता दिलाई है। ये दोनों उत्कृष्ट कार्यक्रम चाइना मीडिया ग्रुप द्वारा हांगकांग निवासियों को शी चिनफिंग के सांस्कृतिक विचारों और आर्थिक विचारों को स्पष्ट रूप से समझाने के लिए सकारात्मक पहल हैं, जो हांगकांग के दर्शकों के लिए विचार की एक खिड़की खोलते हैं।

बता दें कि “शी चिनफिंग की सांस्कृतिक आत्मीयता” 29 सितंबर से, और “शी चिनफिंग की आर्थिक विचार श्रृंखला का व्याख्यान” 17 अक्तूबर से RTHK के टीवी चैनल और नए मीडिया प्लेटफॉर्म आदि मंचों पर प्रसारित किया जाएगा।  उस दिन, RTHK, “ता कुंग पाओ”, फीनिक्स टीवी आदि हांगकांग के मुख्यधारा मीडिया ने संबंधित रिपोर्ट दीं। हांगकांग में विभिन्न जगतों के लोगों का मानना है कि दोनों कार्यक्रम हांगकांग वासियों को राष्ट्रीय परिस्थितियों और समग्र राष्ट्रीय विकास को समझने में मदद करने में बहुत सकारात्मक महत्व रखेंगे।

ये भी पढ़ें: Stock Market Today: मिडिल ईस्ट तनाव का शेयर बाजार पर असर: Sensex- Nifty में गिरावट, इन शेयरों पर रखें नजर

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)  

Exit mobile version