बर्लिन: उत्तरी जर्मन शहर हैम्बर्ग के होहेनफेल्ड जिले में एक अस्पताल में शनिवार रात आग लग जाने से तीन मरीजों की मौत हो गई और 50 से अधिक अन्य झुलस गये।
स्थानीय अधिकारियों ने आज इस घटना की पुष्टि की।
हैम्बर्ग अग्निशमन विभाग के अनुसार इस हादसे में दो मरीजों की मौत हो गयी जबकि दो की हालत गंभीर है। साेलह अन्य गंभीर रूप से झुलस गये हैं और 36 मामूली रूप से प्रभावित हुए हैं। आग लगने के कारणों के बारे में फिलहाल पता नहीं चल सका है।
आग अस्पताल की पहली मंजिल पर जेरिएट्रिक वार्ड में लगी और दूसरी मंजिल तक फैल गई। हादसे की सूचना तुरंत दमकलकर्मियों को दी गई।
आग से निकलने वाला घना धुआं इमारत की हर मंजिल पर फैल गया। दमकलकर्मियों ने खुली खिड़कियों से बचाव अभियान चलाया और आज तड़के आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।