Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में कोयले की मांग में भारी इजाफा

August 28, 2023

 

इस साल जुलाई में चीन की मैक्रो अर्थव्यवस्था की बहाली जारी रही। मुख्य ऊर्जा उत्पादों का उत्पादन और संचालन स्थिर रहा। कोयला उद्योग संघ के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में पूरे चीन में सालाना आय दो करोड़ युआन से अधिक वाले राजकीय कोयला उद्यमों ने 38 करोड़ टन के कच्चे कोयले का उत्पादन किया। इसका औसत दैनिक उत्पादन 1 करोड़ 21 लाख 80 हजार टन रहा।

इस साल जनवरी से जुलाई तक इन उद्यमों ने कुल 2 अरब 67 करोड़ टन कच्चे कोयले का उत्पादन किया, जो पिछले साल की इसी अवधि से 3.6 प्रतिशत अधिक है। वहीं, चीन के आयातित कोयला बाजार में व्यापार अच्छा रहा। कोयले का आयात उच्च स्तर पर बना हुआ है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें