इससे पहले इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि इजराइली सेना याहया सिनवार के ठिकाने का पता लगाएगी और उसे मार डालेगी। इजरायली सेना ने यह भी कहा कि खान यूनिस क्षेत्र में कई आतंकी बुनियादी ढांचे पर छापे मारे गए, इसमें प्रतिबंधित आतंकी संगठन हमास का खुफिया नेटवर्क भी शामिल है।

आईडीएफ ने कहा कि छापे एक कार्यालय में मारे गए, जो हमास के खुफिया कार्यालय के रूप में कार्य करता था। इजराइल हमेशा से यह कहता रहा है कि हमास नेता, याह्या सिनवार और मोहम्मद डेफ, दक्षिणी इजराइल में 7 अक्टूबर के नरसंहार के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं, जिसमें 1,200 लोग मारे गए थे।