-
तेल अवीव: इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने सोमवार रात एक बयान में कहा कि उसने दक्षिणी गाजा के खान यूनिस इलाके में हमास के शीर्ष नेता याह्या सिनवार के कार्यालय पर छापा मारा है। इजराइली सेना ने कहा कि आईडीएफ के 98वें डिवीजन के सैनिकों ने याह्या सिनवार के कार्यालय पर छापा मारा, जो हमास का सबसे वांछित नेता है।