Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन के जैव विविधता संरक्षण लक्ष्यों का कार्यान्वयन वैश्विक औसत से बेहतर

December 13, 2022

चीन के जैव विविधता संरक्षण लक्ष्यों का कार्यान्वयन वैश्विक औसत से बेहतर

संयुक्त राष्ट्र “जैव विविधता संधि” के हस्ताक्षरकर्ताओं के 15वें सम्मेलन (कोप15) के अध्यक्ष, चीनी पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्री हुआंग रुनछ्यु ने 11 दिसंबर को कहा कि पिछले दस वर्षों में, चीन के जैव विविधता संरक्षण लक्ष्यों का कार्यान्वयन वैश्विक औसत से बेहतर रहा है।

उस दिन आयोजित एक युवा बैठक में हुआंग ने भाषण देते हुए कहा कि दुनिया में सबसे समृद्ध जैव विविधता वाले देशों में से एक और “जैव विविधता संधि” में शामिल होने वाले पहले देशों में से एक के रूप में, चीन हमेशा जैव विविधता के संरक्षण को बहुत महत्व देता है, सख्ती से जैव विविधता संरक्षण की मुख्यधारा को बढ़ावा देता है। चीन ने 90 प्रतिशत थलीय पारिस्थितिक तंत्र क़िस्मों और 74 प्रतिशत राष्ट्रीय प्रमुख संरक्षित जंगली जानवरों और पौधों की आबादी की प्रभावी ढंग से रक्षा की। देश भर में 300 से अधिक दुर्लभ और लुप्तप्राय जंगली जानवरों और पौधों की जंगली आबादी को अच्छी तरह से बहाल किया गया है।

हुआंग रुनछ्यु ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस (नवंबर 2012) के बाद से चीन में कुल 6.4 करोड़ हेक्टेयर वनरोपण पूरा हो चुका है, जो दुनिया के कृत्रिम वनीकरण का एक चौथाई हिस्सा है। चीन के कृत्रिम वनों का क्षेत्रफल लंबे समय से दुनिया में पहले स्थान पर है। इन सभी उपलब्धियों की प्राप्ति पूरे चीनी समाज, विशेषकर युवा लोगों के सक्रिय प्रयासों से अलग नहीं की जा सकती। मौजूदा युवा बैठक में चीनी और विदेशी युवाओं के प्रतिनिधियों ने संयु्त रूप से “वैश्विक जैव विविधता संरक्षण पर युवा पहल” जारी की, जिसने विभिन्न देशों के युवाओं से वैश्विक जैव विविधता संरक्षण की अवधारणा के सक्रिय प्रसारक बनने का आह्वान किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें