Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन के गोल्डन वीक में उपभोग बाजार में तेज़ी से चीनी अर्थव्यवस्था की बहाली के अहम संकेत

October 8, 2023

चीन के गोल्डन वीक में उपभोग बाजार में तेज़ी से चीनी अर्थव्यवस्था की बहाली के अहम संकेत

अभी अभी समाप्त चीन के मध्य शरद त्योहार और राष्ट्रीय दिवस की लंबी छुट्टियों में चीनी उपभोग बाजार में समृद्ध दृश्य दिखाई दिये ।आंकड़ों के अनुसार देश में पर्यटन करने वाले लोगों की संख्या 82 करोड़ 60 लाख दर्ज हुई ,जो पिछले साल की समान अवधि से 71.3 प्रतिशत अधिक रही ।घरेलू पर्यटन आय की कुल रकम 7 खरब 53 अरब 43 करोड़ युवान रही ,जो पिछले साल की समान अवधि से 129.5 प्रतिशत से अधिक रही ।
चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने 6 अक्तूबर को खबर जारी कर बताया कि इस साल की राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों में चीनी उपभोग बाजार की जीवंत शक्ति नजर आयी और बिक्री में तेज वृद्धि देखी गयी ,खासकर हरित ,स्वस्थ व स्मार्ट वस्तुओं की बिक्री में स्पष्ट इजाफा हुआ ।यह चीनी अर्थव्यवस्था की स्थिर बहाली करा महत्वपूर्णँ संकेत है ।
वर्तमान में विश्व आर्थिक बहाली कमजोर बनी रही है और बाहरी वातावरण अधिक जटिल और गंभीर हो रहा है ,लेकिन चीनी अर्थव्यवस्था में लचीलापन दिखता है ।इस साल के पूर्वाद्ध में चीन का जीडीपी पिछले साल की समान अवधि से 5.5 प्रतिशत बढ़ा ,जो विश्व के मुख्य आर्थिक समुदायों में अग्रसर रहा ।इस साल के पहले 8 महीनों में चीन के मुख्य आर्थिक सूचकांक अच्छे रहे । उदहारण के लिए अतिरिक्त औद्योगिक मूल्य पिछले साल की समान अवधि से 3.9 प्रतिशत बढ़ा और सामाजिक उपभोग वस्तुओं की फुटकर बिक्री पिछले साल की समान अवधि से 7 प्रतिशत बढ़ी ।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रवक्ता ने हाल ही में बताया कि हालिया आंकड़ों से चीनी अर्थव्यवस्था की स्थिरता के संकेत देखे जा सकते हैं ।सिटी ग्रुप समेत अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने चीन की सालाना आर्थिक वृद्धि का अनुमान भी उन्नत किया है । संयुक्त राष्ट्र व्यापार व विकास के जिम्मेदार व्यक्ति ने भी बताया कि बाहरी दुनिया ने चीनी आर्थिक समस्या की चिंता को बढ़ा चढ़ा प्रस्तुत किया है । इस सब से जाहिर है कि चीनी आर्थिक बहाली पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का विश्वास मजबूत हो रहा है ।
इस अगस्त से चीन सरकार ने घरेलू मांग के विस्तार ,विश्वास की मजबूती और खतरे की रोकथाम के लिए सिलसिलेवार कदम उठाये ।इस के परिणामस्वरूप चीनी अर्थव्यवस्था फिर से सक्रिय हो रही है ,जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए आशा की किरण है ।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें