Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में वास्तविक अर्थव्यवस्था के लिए वित्तीय सहायता की गुणवत्ता और दक्षता में सुधार

May 13, 2024

चीन में वास्तविक अर्थव्यवस्था के लिए वित्तीय सहायता की गुणवत्ता और दक्षता में सुधार

चीन के केंद्रीय बैंक ‘पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना’ (चीनी जन बैंक) द्वारा 12 मई को प्रकाशित नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, चीन में वास्तविक अर्थव्यवस्था के लिए वित्तीय सहायता की गुणवत्ता और दक्षता में इस साल जनवरी से अप्रैल तक लगातार सुधार हुआ है। इस सुधार से उच्च गुणवत्ता वाली आर्थिक वृद्धि हुई है और अनुकूल मौद्रिक और वित्तीय माहौल तैयार हुआ है।

हालिया आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल के अंत में चीन का सामाजिक वित्तपोषण स्टॉक 3899.3 खरब युआन था। इसमें से वास्तविक अर्थव्यवस्था को जारी किए गए रनमिनपी (आरएमबी) ऋण का शेष 2449.2 खरब युआन था, जो पिछले वर्ष की तुलना में 9.1 प्रतिशत अधिक है। विकास में सुधार हुआ है और तरलता पर्याप्त मात्रा में बनी हुई है।

इस साल के पहले चार महीनों में चीन में आरएमबी ऋण 101.9 खरब युआन बढ़ गया है। छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों का आत्मविश्वास लगातार बहाल हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप उत्पादन और निवेश में वृद्धि हुई है। हरित ऋण और विनिर्माण के लिए मध्यम से दीर्घकालिक ऋण की वृद्धि दर लगभग 30 प्रतिशत के उच्च स्तर पर बनी हुई है। 

इसके अलावा, “विशिष्ट और नवीन” व्यावसायिक ऋणों की वृद्धि दर लगभग 20 प्रतिशत है, जो लगातार अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार कर रही है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें