Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Imran Khan को आज इस मामले में किया जा सकता है गिरफ्तार

March 5, 2023

Imran Khan को आज इस मामले में किया जा सकता है गिरफ्तार

इस्लामाबादः पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चेयरमैन इमरान खान को रविवार को तोशखाना मामले में गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। इस्लामाबाद पुलिस पूर्व पीएम के गिरफ्तारी वारंट के साथ लाहौर पहुंच गई है। स्थानीय मीडिया ने ये जानकारी दी हैं। 28 फरवरी को संघीय राजधानी में एक जिला और सत्र अदालत द्वारा खान के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने कहा कि सभी कानूनी आवश्यकताएं पूरी होने के बाद खान को गिरफ्तार किया जाएगा।

इस बीच, पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने कहा कि खान को गिरफ्तार करने का कोई भी प्रयास स्थिति को गंभीर रूप से खराब कर देगा।उन्होंने ट्विटर पर लिखा, मैं इस अक्षम और पाकिस्तान विरोधी सरकार को चेतावनी देना चाहता हूं कि पाकिस्तान को और संकट में न डालें और समझदारी से काम लें, कार्यकर्ता जमां पार्क पहुंचें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें