Site icon Dainik Savera Times

2025 में चीन में अनुशासनात्मक निरीक्षण और पर्यवेक्षण निकायों ने 9 लाख 83 हजार लोगों के खिलाफ़ अनुशासनात्मक कार्रवाई की

china news

china news

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय अनुशासन जांच कमेटी की वेबसाइट ने 17 जनवरी को बताया कि केंद्रीय अनुशासन जांच कमेटी और राष्ट्रीय पर्यवेक्षण आयोग ने वर्ष 2025 में देश भर में अनुशासन निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण निकायों के पर्यवेक्षण, निरीक्षण और जांच कार्य पर एक रिपोर्ट जारी की है। वर्ष 2025 में, देश भर में अनुशासन निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण निकायों ने 10 लाख 12 हजार मामले दर्ज किए और 9 लाख 83 हजार लोगों के खिलाफ़ अनुशासनात्मक कार्रवाई की, जिनमें 69 प्रांतीय और मंत्रालय स्तरीय अधिकारी और उनसे ऊपर के अधिकारी शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार 2025 में, देश भर में अनुशासन निरीक्षण और पर्यवेक्षण निकायों को कुल 41 लाख 68 हजार शिकायतें और रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 लाख 82 हजार आरोप और निंदाएं थीं। 2025 में, देश भर में अनुशासन निरीक्षण और पर्यवेक्षण निकाय 19 लाख 84 हजार लोगों की आलोचना करने, उन्हें शिक्षित करने और उनसे निपटने के लिए “चार रूपों” का उपयोग किया गया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

Exit mobile version