Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

China के सूचीबद्ध बैंकों के लाभ में वृद्धि

April 3, 2023

China के सूचीबद्ध बैंकों के लाभ में वृद्धि

चीन के मुख्य सूचीबद्ध बैंकों की वर्ष 2022 वार्षिक रिपोर्ट्स 3 अप्रैल तक जारी हो चुकी हैं। आंकड़ों के अनुसार पिछले साल विभिन्न सूचीबद्ध बैंकों के लाभ में सतत वृद्धि कायम रही और वास्तविक अर्थव्यवस्था की सेवा में क्षमता उन्नत हुई है। आंकड़ों के अनुसार पिछले साल औद्योगिक और वाणिज्यिक बैंक ऑफ चाइना, कृषि बैंक ऑफ चाइना, बैंक ऑफ चाइना, कंस्ट्रक्शन बैंक, बैंक ऑफ कम्युनिकेशंस और पोस्टल सेविंग्स बैंक ऑफ चाइना के शुद्ध लाभ की वृद्धि दर 3.49 प्रतिशत से 11.89 प्रतिशत तक कायम रही।

पोस्टल सेविंग्स बैंक ऑफ चाइना के शुद्ध लाभ की वृद्धि दर सबसे ऊंची है। आंकड़ों के अनुसार पिछले साल वित्तीय संगठनों द्वारा वास्तविक अर्थव्यवस्था को दिए गए आरएमबी ऋण में 2 लाख 9 हजार 100 युआन की बढ़ोतरी हुई। इसमें सूचीबद्ध बैंकों ने ज्यादा ऋण दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें