Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

New York के ऐतिहासिक लिंकन सेंटर में आज से आयोजित किया जाएगा ‘’India Week’

July 10, 2024

New York के ऐतिहासिक लिंकन सेंटर में आज से आयोजित किया जाएगा ‘’India Week’

न्यूयार्क: न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक लिंकन सेंटर में 10 से 14 जुलाई तक ‘इंडिया वीक’ आयोजित किया जाएगा। सप्ताह भर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भारतीय संगीत, नृत्य, कला, व्यंजन और साहित्यिक प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। ‘इंडिया वीक’ में भारतीय संस्कृति की सुंदरता और जीवंत झलक देखने को मिलेगी।

सप्ताह भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में देश के संगीत, नृत्य, कला, व्यंजन तथा अन्य क्षेत्रों की प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।‘इंडिया वीक’ के मुख्य आकषर्ण में प्रसिद्ध तालवादक पद्म भूषण पुरस्कार विजेता वीटीएच विनायकराम, ग्रैमी-नामांकित गायिका प्रिया दर्शिनी की गीत प्रस्तुति, पीबॉडी पुरस्कार विजेता अभिनेता एवं लेखक आसिफ मांडवी,

हास्य अभिनेता हरि कोंडाबोलू, एमी-नामांकित लेखक व हास्य कलाकार निमेश और अपर्णा नानचेरला की प्रस्तुति शामिल होगी। नानचेरला को रोलिंग स्टोन द्वारा ‘द 50 फनीएस्ट पीपुल राइट नाऊ’ में से एक नामित किया गया है। इसमें ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म ‘आरआरआर’ भी दिखायी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें