Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय अमेरिकी एक करोड़ से अधिक डॉलर की धोखाधड़ी मामले में न्यूजर्सी में गिरफ्तार

September 1, 2023

भारतीय अमेरिकी एक करोड़ से अधिक डॉलर की धोखाधड़ी मामले में न्यूजर्सी में गिरफ्तार

वाशिंगटन : अमेरिका के न्यूजर्सी में एक भारतीय अमेरिकी को तकनीकी सहायता कंपनी के घोटाले में शामिल होने आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसने सात हजार से अधिक लोगों को झांसा देकर उनसे लगभग 1.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी की। अमेरिका के एक वकील ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर वित्तीय धोखाधड़ी की साजिश के एक मामले में आरोपी मनोज यादव नेवार्क संघीय अदालत में अमेरिकी मजिस्ट्रेट जज जोस आर. अलमोंटे के समक्ष पेश हुआ। अमेरिकी वकील फिलिप आर सेलिंगर ने कहा, ‘‘प्रतिवादी और उसके साथ साजिश में शामिल लोगों पर आरोप है कि उन्होंने कई पीड़ितों को यह बताकर झांसे में लिया कि वे एक प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी से संबद्ध एक वैध प्रौद्योगिकी सहायता कंपनी से जुड़े हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि सॉफ्टवेयर कंपनी के लोकप्रिय अकाउटिंग सॉफ्टवेयर से जुड़ी समस्या का तकनीकी समाधान प्रदान करने का दावा करने के बाद उन्होंने कथित तौर पर पीड़ितों से सेवाओं के लिए अत्यधिक शुल्क वसूला जो सॉफ्टवेयर कंपनी द्वारा अधिकृत नहीं थे। आरोप है कि यादव इस धोखाधड़ी में व्यक्तिगत रूप से शामिल रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें